सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने 30 मार्च को जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। टेंडर के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
सतना शहर के वार्ड 39 और 40 के बीच बजरहा टोला से गौशाला चौक तक की सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। अधूरी सीवर लाइन परियोजना और रोड रेस्टोरेशन न होने से सड़क दुर्घटना का केंद्र बन गई है। राहगीरों की जान पर बनी है और व्यापार बर्बाद हो रहा है, पर जिम्मेदार मौन हैं।
सतना जिले की ग्राम पंचायत पैपखरा में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य को गांव के ही कुछ दबंगों ने रोक दिया। PWD की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश है। विधायक विक्रम सिंह विक्की द्वारा स्वीकृत इस सड़क को लेकर अब अनशन की चेतावनी दी गई है।
गड़बड़ी छिपाने में लीपापोती: सतना में सीवर लाइन और नारायण तालाब सौंदर्यीकरण में घटिया काम उजागर
















